Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वितीया तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण द्वितीया
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मूल प्रारंभ
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

लड्डू गोपाल घर में हैं तो 5 नियम ध्यान रखें

हमें फॉलो करें लड्डू गोपाल घर में हैं तो 5 नियम ध्यान रखें
Laddu gopal 
 
हिन्दू धर्म के अनुसार कई घरों में लड्डू गोपाल (Laddu gopal) विराजित होते हैं और प्रतिदिन बाल गोपाल की पूजा भी होती है। लेकिन क्या जानते हैं कि उनकी पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। अगर आप नहीं जानते तो यह 5 नियम आपको अवश्‍य पता होना चाहिए। 
 
जिस घर में लड्डू गोपाल हैं, उन्हें सुबह जल्दी उठने के बाद दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके घर के मंदिर की साफ-सफाई अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा लड्डू गोपाल को दिन के अनुसार अलग-अलग रंग वाले परिधान पहनाएं, जैसे सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को नारंगी, शनिवार को नीला और रविवार को लाल पोशाक... आदि। 

webdunia
 
आइए जानते हैं यहां कुछ काम की बातें या 5 खास नियम...Laddu gopal ki puja ke 5 niya
 
आइए जानते हैं यहां कुछ काम की बातें या 5 खास नियम...Laddu gopal ki puja ke 5 niya
 
1. प्रतिदिन लड्डू गोपाल की पूजा में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्रियों को शुद्ध अवश्‍य ही करें। 
 
2. लड्डू गोपाल को गंगाजल और साफ जल से प्रतिदिन स्नान करवाने के पश्चात उनके वस्त्रों को रोजाना बदलें। 
 
3. उनको चंदन का टीका लगाएं तथा श्रृंगार करते समय कानों की बाली, कलाई में कड़ा, हाथों में बांसुरी और मोरपंख जरूर शामिल करें।  
 
4. लड्डू गोपाल को तुलसी के पत्ते युक्त मक्खन-मिश्री का भोग बहुत पसंद होता है। अत: भोग में रोजाना इसे शामिल जरूर करें। इसके अलावा दूसरी अन्य मिठाइयां, पंजीरी तथा ऋतु फलों को भी चढ़ाएं। 
 
5. घर में लड्डू गोपाल हैं तो वहां के घर वालों को मांस, मदिरा, निंदनीय आचरण तथा अनैतिक से बचना चाहिए तथा उन्हें भोग लगाने के पश्चात ही खुद भोजन करें। रोजाना सुबह-शाम उनकी आरती करें तथा उन्हें सुलाने के बाद ही खुद सोएं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 मई 2023 : शुक्रवार का दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल