Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 एएम से दोपहर 12:49 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- पूर्णिमा व्रत
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 08:52 एएम से 10:37 एएम
webdunia

गायत्री जयंती पर जानिए गायत्री मंत्र की शक्ति

Advertiesment
Gayatri Jayanti 2025
गायत्री जयंती ज्येष्ठ चन्द्र माह के समय शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनायी जाती है तथा यह सामान्यतः गंगा दशहरा के अगले दिन मनायी जाती है। इस मान से 6 जून 2025 को एकादशी रहेगी। गायत्री मंत्र को दुनिया का पहला मंत्र माना जाता है क्योंकि यह दुनिया की पहली पुस्तक ऋग्वेद का पहला मंत्र है। वेदों की कुल संख्या चार है और चारों वेदों में गायत्री मंत्र का उल्लेख किया गया है। इस मंत्र के ऋषि विश्वामित्र हैं और देवता सवितृ हैं।
 
गायत्री जयंती पर पूजा के शुभ मुहूर्त:
सुबह का मुहूर्त: 04:02 से 05:32 के बीच।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:52 से दोपहर 12:48 के बीच।
शाम का मुहूर्त: 07:16 से 08:18 के बीच।
 
गायत्री मंत्र का महत्व: यह परमेश्‍वर की प्रार्थना का मंत्र होने के साथ ही यह सूर्य मंत्र भी है। इस मंत्र को जपने से शक्ति का संचार होता है। इसे वेदों का सार और सभी मंत्रों का महामंत्र माना जाता है। नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कई अन्य लाभ मिलते हैं। गायत्री मंत्र व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे वह जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्यपूर्वक कर पाता है।
 
।।ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।- यह मंत्र ईश्‍वर और सूर्य को समर्पित है।
अर्थ: सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करें।
 
गायत्री मंत्र की शक्ति:
  • गायत्री मंत्र में चौबीस अक्षर होते हैं। यह चौबीस अक्षर चौबीस शक्तियों-सिद्धियों के प्रतीक हैं। 
  • यही कारण है कि ऋषियों ने गायत्री मंत्र को भौतिक जगत में सभी प्रकार की मनोकामना को पूर्ण करने वाला मंत्र बताया है।
  • इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि नियमित तीन बार जप करने वाले व्यक्ति के आस-पास नकारात्मक शक्तियां, भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाएं नहीं फटकती।
  • इस मंत्र के जप से बौद्धिक क्षमता और मेधा शक्ति यानी स्मरण की क्षमता बढ़ती है। 
  • इससे व्यक्ति का तेज बढ़ता है साथ ही दुःखों से छूटने का रास्ता मिलता है।
  • आर्थिक मामलों में परेशानी आने पर गायत्री मंत्र के साथ श्रीं का संपुट लगाकर जप करने से आर्थिक बाधा दूर होती है।
  • स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि गायत्री सद्बुद्धि का मंत्र है, इसलिए उसे मंत्रों का मुकुटमणि कहा गया है।
  • नियमित रूप से 108 बार गायत्री मंत्र का जप करने से बुद्धि प्रखर और किसी भी विषय को लंबे समय तक याद रखने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • यह मंत्र व्यक्ति की बुद्धि और विवेक को निखारने का भी काम करता है।
ALSO READ: गायत्री जयंती कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र का महत्व?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi