Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(त्रयोदशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल त्रयोदशी
  • अमृत काल- रात 03:22 एएम से 04:54 एएम (30 अप्रैल)
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- प्रदोष व्रत
  • राहुकाल (अशुभ समय)-12:18 पीएम से 01:55 पीएम
webdunia

महाकालेश्वर मंदिर के प्रसादी लड्डू की बिक्री बढ़ी

Advertiesment
Shri mahakaleswar temple भगवान महाकालेश्वर मंदिर  उज्जैन
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यहां लड्डू सहित अन्य प्रसाद की बिक्री में बढौत्री हुई, जिससे लाखों रुपए की आय प्राप्त हुई है।

सहायक प्रशासक प्रीति चौहान ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में देश विदेश के सैकडों की संख्या में दर्शनार्थी यहां दर्शन के लिए आते हैं और मंदिर प्रशासन से भस्म-आरती-भोग प्रसाद के पैकेट ले जाते हैं। 
 
आरती भोग प्रसाद के लिए लड्डू बनाए जाते हैं। नवंबर माह में अभी तक लड्डू प्रसादी 15 हजार 586 किलोग्राम एवं भस्म- आरती-भोग प्रसादी दो हजार 88 किलोग्राम विक्रय की गई। लड्डू प्रसादी इस माह में सर्वाधिक 1146 किलो (14 नवंबर) के दिन विक्रय की गई। वही भस्मी प्रसादी इस माह की (03 तारीख)  के दिन सर्वाधिक 331 किलो विक्रय की गई। इस माह 13 किलो से अधिक लड्डू प्रसादी ऑनलाइन क्रय हुई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि