Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नवमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण नवमी
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:46 एएम से 12:36 पीएम
  • विजय मुहूर्त-02:16 पीएम से 03:06 पीएम
  • राहुकाल (अशुभ समय)-09:11 एएम से 10:46 एएम
webdunia

तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं तो पहले जानें कि कैसे मिलेगा यात्रा का फल

Advertiesment
Astrology
तीर्थ यात्रा का मुख्य उद्देश्य होता है पुण्य फल कमाना। लेकिन कुछ पौराणिक तथ्य बताते हैं कि तीर्थ यात्रा का फल किसे मिलता है और किसे नहीं... जानिए तीर्थ यात्रा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य... 
 
1. तीर्थ क्षेत्र में जाने पर मनुष्य को स्नान, दान, जप आदि करना चाहिए, अन्यथा वह रोग एवं दोष का भागी होता है।
 
2. अन्यत्र हिकृतं पापं तीर्थ मासाद्य नश्यति। तीर्थेषु यत्कृतं पापं वज्रलेपो भविष्यति।
अर्थात् अन्य जगह किया हुआ पाप तीर्थ में जाने से नष्ट हो जाता है, पर तीर्थ में किया हुआ पाप वज्रलेप हो जाता है।
webdunia


3. जब कोई अपने माता-पिता, भाई, परिजन अथवा गुरु को फल मिलने के उद्देश्य से तीर्थ में स्नान करता है तब उसे स्नान के फल का बारहवां भाग प्राप्त हो जाता है।
 
4. जो दूसरों के धन से तीर्थ यात्रा करता है। उसे पुण्य का सौलहवां भाग प्राप्त होता है और जो दूसरे कार्य के प्रसंग से तीर्थ में जाता है उसे उसका आधा फल प्राप्त होता है। 
 
5. तीर्थ यात्रा का पूर्ण फल तभी मिलता है जब आपने किसी भी आत्मा को जाने-अनजाने में कष्ट ना पहुंचाया हो। आपका आचार, विचार, आहार, व्यवहार और संस्कार शुद्ध और पवित्र हो। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रमजान विशेष : उन्तीसवां रोज़ा, माहे-रमज़ान का आख़िरी दिन