Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्थी तिथि)
  • तिथि- चैत्र कृष्ण चतुर्थी
  • शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
  • व्रत/मुहूर्त-देवदर्शन
  • राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
webdunia

सत्य का आचरण ही आदर्श प्रेम

- लक्ष्मी नारायण

Advertiesment
हमें फॉलो करें सत्य का आचरण ही आदर्श प्रेम
ND
जीवन का पथ आसान नहीं होता है। शुरू से लेकर अंत तक जीवन जिम्मेदारियों से भरा होता है। इस जिम्मेदारी में चूक का मतलब है जीवन पथ को और मुश्किल बनाना। पारिवारिक दायित्व आने पर यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सत्य साईं कहते हैं कि पारिवारिक दायित्व आ जाने पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है अपने बच्चे को सही दिशा की ओर ले जाना।

इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि माता-पिता अपने जीवन में ऐसा आदर्श पेश करें जिसका अनुकरण कर उसका बच्चा खुद को गौरवान्वित महसूस कर सके। और इसके लिए सबसे जरूरी है शिक्षा। शिक्षा का महत्व समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण है। इसके बिना आदर्श समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चे को सबसे पहले बाल विकास कक्षा में दाखिला दिलवाएँ। इसके अलावा माता-पिता को अपने बच्चे के साथ सदैव आदर्श व्यवहार करना चाहिए।

हाँ, इसके लिए यह भी जरूरी है कि बच्चे की माँ और पिता में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं हो। यानी बच्चे के लिए जो राय पिता की बनती है वहीं माँ की भी बननी चाहिए। एक निश्चित उम्र के बाद बच्चे माँ-बाप की बात मानने से इनकार करने लगते हैं।

webdunia
ND
इसका मतलब यह नहीं कि बच्चे में दोष है बल्कि हम उसके सामने सही मार्ग पर ईमानदारी से नहीं चल पाए। कहीं न कहीं इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। हमारे आदर्श पथ से भटकने का मतलब है कि बच्चा भी अपना सही रास्ता छोड़ सकता है। इसलिए हमें अपने पथ दृढ़ता के साथ पूरी ईमानदारी, सूझबूझ और चतुराई से चलना चाहिए।

कुछ परिवारों में माता और पिता में एक राय नहीं बन पाती। माता-पिता की एकता में इस कमी के कारण बच्चों में गलत संदेश जाता है। माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जिससे वह एक आदर्श पथ का अनुकरण कर सके। उसे सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि किसी भी चीज का मूलभूत आधार सत्य ही है। 'सत्यम्‌ शांति परो धर्मा' अर्थात सत्य के आचरण से बढ़कर कोई धर्म बड़ा नहीं होता। अगर हम सत्य के रास्ते पर चलते हैं तो निसंदेह हमारे देश में शांति और समृद्धि कायम होगी।

सत्य साईं के अनुसार मनस्यकामं, वचनस्यकामं कर्मण्यकामं महात्मानं अर्थात धार्मिकता से ही शांति आती है और शांति से प्रेम प्रकट होता है अर्थात जिसका कर्म, वचन और विचार में समानता होती है वह महान होता है। इनमें फर्क इंसान को गलत रास्ते की तरफ अग्रसर करता है। हमें अपने बच्चे को सत्य की सीख देने से पहले खुद अपने दैनिक जीवन में सत्य को उतारना चाहिए। हमें आत्मा की गहराई से सत्य का आचरण करना चाहिए। कृत्रिम जीवन नहीं जीना चाहिए।

आज के युग में अकसर देखा जाता है कि शिक्षा को भी कृत्रिम बना दिया गया है। बच्चों में मंत्रों का भजन, ध्यान, चिंतन का समावेश कराना चाहिए ताकि पढ़ाई में कृत्रिमता से बचा जा सके। वे कहते हैं कि ईश्वर की तरफ ध्यान देकर अपने मन को नियंत्रित किया जा सकता है। ध्यान का मतलब यह नहीं कि आँखें बंद कर लीजिए और पैर मोड़कर बैठ जाइए। ईश्वर के ध्यान के लिए मन को नियंत्रित करना आवश्यक है। मनः इवा मनुष्यामं कर्मम बंधोआमोक्षयः अर्थात मन मनुष्य की उदारता और बंधन का कारण होता है।

प्रेम सत्य है और सत्य ही प्रेम है। परंतु यह शारीरिक या शब्दों का प्रेम नहीं होना चाहिए। हमें अपनी आत्मा में आध्यात्मिक प्रेम को बसाना चाहिए। यदि हम प्रेम को ईश्वर की तरफ ले जाते हैं तो हमारा मन आसानी से नियंत्रित होने लगता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi