Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राधा-कृष्ण की निराली होली कथा

हमें फॉलो करें राधा-कृष्ण की निराली होली कथा
होली प्रेम का दायरा बढ़ाती है और सामाजिक बंदिशों को तोड़ती है। यह दिन भेदभाव से परे जाकर सभी के समान होने का दिन है और यह प्रेम से ही संभव है। ब्रज में होली का त्योहार करीब एक हफ्ते तक चलता है और रंगपंचमी पर खत्म होता है।


होली मनाने से जुडी मान्यताओं में होलिका दहन को खास माना जाता है। होली मनाने का और खासतौर पर रंगों से सराबोर होने के पीछे एक और कहानी है जो ब्रज में पले भगवान श्रीकृष्ण के राधा के साथ अलौकिक प्रेम से जुडी है। 

webdunia

 

 
बचपन में पूतना के द्वारा जहरीला दूध पिलाने के कारण भगवान श्रीकृष्ण का रंग गहरा नीला हो गया था। अपने रंग से खुद को अलग महसूस करने पर श्रीकृष्ण को लगने लगा कि उनके इस रंग की वजह से न तो राधा और न ही गोपियां उन्हें पसंद करेंगी। उनकी परेशानी देखकर माता यशोदा ने उन्हें कहा कि वह जाकर राधा को अपनी पसंद के रंग से रंग दें और भगवान कृष्ण ने माता की यह सलाह मानकर राधा पर रंग डाल दिया। इस प्रकार श्रीकृष्ण और राधा न केवल अलौकिक प्रेम में डूब गए बल्कि रंग के त्योहार होली को भी उत्सव के रुप में मनाया जाने लगा। 
 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi