Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सावधान! होली के रंगों से हो सकते हैं 5 नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें होली
रंगों के बगैर होली का त्योहार असंभव है, लेकिन आजकल रंगों में होने वाले केमिकल के इस्तेमाल के चलते आपको कई तरह की स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। जानिए होली के रंग से होने वाले यह 5 नुकसान -

 
1 होली में खास तौर से प्रयोग किए जाने वाले गहरे रंग कई तरह के खतरनाक केमिकलयुक्त व ऑक्सीडाइड होते हैं। यह रंग आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालते हैं।

2 केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा को तो खराब करेंगे ही, साथ ही जलन, खुजली, सूजन जैसी समस्याओं के जरिए त्वचा की गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।

webdunia
 
 इन केमि‍कल युक्त रंगों का इस्तेमाल आपको कार्नियल अल्सर, कंजेक्टि‍वाइटि‍स और एलर्जी देने के साथ-साथ आपके आंखों की रौशनी भी छीन सकता है।

4 सिर की त्वचा पर लगने पर यह रंग त्वचा को प्रभावित कर डैंड्रफ जैसी समस्याओं के साथ बालों को कमजोर कर, बाल झड़ने के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

webdunia
 
5 हवा में उड़ते यह रंग आपको सांस संबंधी समस्याएं देकर दमा का मरीज भी बना सकते हैं। अगर आपको पहले से ऐसी कोई समस्या है तो सूखे रंगों का प्रयोग न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi