Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

होली कब है? 7 मार्च और 8 मार्च को लेकर क्यों है कंफ्यूजन?

हमें फॉलो करें होली कब है? 7 मार्च और 8 मार्च को लेकर क्यों है कंफ्यूजन?
Holi 2023: होली को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि होली 7 मार्च मंगलवार की रहेगी या कि 8 मार्च 2023 बुधवार की रहेगी। फाल्गुन मास की अष्टमी से होलाष्टक प्रारंभ होता है जो कि पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन धुलैंडी का पर्व मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि कब है होली का त्योहार।
 
होली कब है?
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि 06 मार्च दिन सोमवार को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगी और इस तिथि का समापन 07 मार्च दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा। यानी अगले दिन 07 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। ऐसे में होली का पर्व 7 मार्च को ही मनाया जाएगा।
 
क्यों जल्दी मनाई जा रही है होली : इस बार 19 वर्षों के बाद श्रावण मास में अधिकमास आने के कारण महाशिवरात्रि और होली 10 से 11 दिन पहले आएगी जबकि रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली में करीब 19 दिन की देरी होगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन धुलैंडी मनाई जाती है। अष्टमी से यह त्योहार प्रारंभ हो जाता है।
webdunia
होली के शुभ संयोग : 
- भारतीय पंचांग और ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानी होली के अगले दिन से चैत्र शुदी प्रतिपदा की शुरुआत होती है और इसी दिन से नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। इसलिए होली पर्व नवसंवत और नववर्ष के आरंभ का प्रतीक है।
 
- धृति- 06 मार्च को रात्रि 08:54 से 07 मार्च के दिन रात्रि 09:14 तक रहेगा। इसके बाद शूल योग।
 
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त | Holika dahan 2023 shubh muhurat: 06:31 से 08:58 तक रहेगा।
 
शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 से 12:33 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से 02:54 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:51 से 06:15 तक।
अमृत काल मुहूर्त : शाम 07:22 से 09:07 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:03 से 07:16 तक।
निशिता मुहूर्त : शाम 11:44 से 12:33 तक।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Holi 2023 : इस होली पर हर दिशा से खूब आएगा धन, बस चंद्रदेव को कर लें प्रसन्न