Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आटे का 5 मुखी दीपक होली की आग से जलाएं और घोर संकट से मुक्ति पाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Holi 2019
जीवन की हर बाधा दूर करने के लिए होली का यह उपाय परंपरागत रूप से गांवों में खूब आजमाया जाता है। आप भी इसे कर सकते हैं अगर जीवन में किसी शुभ कार्य में बहुत बड़ी बाधा आ रही हो। घोर संकट का सामना कर रहे हों तो भी इसे होली की रात आजमाया जा सकता है। 
 
आटे का 5 मुखी दीपक सरसों के तेल से भरें। कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें।
 
होली की अग्नि से जलाकर घर से आरती की तरह उतार कर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें।
 
अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है, तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होलिका-इलोजी की यह प्रेम कथा पढ़कर आपकी आंखें भर आएंगी