Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर किस्मत चमकाना है तो सरसो से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Advertiesment
हमें फॉलो करें होली
यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। यह सब मुमकिन होगा 'पीली सरसो' के जरिए। इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी।





 
जी हां, दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
 
होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय के लिए सरसो की नाजुक शाख (डाली) होली पर चढ़ाएं।

 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को धन और किस्मत के मामले में आश्चर्यजनक लाभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi