Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर खुद बनाएं हर्बल रंग, इन 7 तरीकों से

Advertiesment
हमें फॉलो करें होली
मिलावट के दौर में रंगों में मिलावट और सिंथेटिक रंगों के त्वचा पर दुष्प्रभाव छि‍पे नहीं है। क्यों न इनसे बचने के लिए घर पर ही प्राकृतिक रंगों को बनाया जाए? अगर आप भी जानना चाहते हैं घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाने का तरीका, तो जरूर पढ़ें - 

1 चुकंदर को काटकर या किसकर सुखा लें और बाद में इसे पीसकर अरारोट, मैदा या चावल का आटा मिलाकर लाल रंग तैयार करें। गुलाब की पत्त‍ियों को सुखाकर इसे पीसकर इसमें चंदन पाउडर, चावल का आटा मिलाकर भी लाल रंग तैयार किया जा सकता है। चाहें तो हल्दी और चुकंदर को मिलाकर लाल रंग बनाएं। इसके अलावा अनार के दानों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

2 जामुनी रंग तैयार करने के लिए चुकंदर को पीसकर, इसे छानकर पानी मिलाएं और इसे भि‍गोर रखे रहने दें।कुछ समय बाद यह गहरा जामुनी रंग देगा, जिसका इस्तेमाल आप होली खेलने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा पोंई के छोटे-छोटे फलों से भी यह रंग बनाया जा सकता है।

 
webdunia
 
3 हरा रंग बनाने के लिए पालक या मैथी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पीसकर या उबालकर गीला रंग, और इसके पेस्ट को सुखाकर अरारोट या चावल के आटे के साथ पाउडर वाला सूखा रंग आसानी से बनाया जा सकता है। आप चाहें तो गेहूं के जवारों से भी हरा रंग बना सकते हैं।

4 पलाश या टेसू के फूलों को भि‍गोर या उबालकर केसरिया रंग तैयार केया जा सकता है। सूखा रंग बनाने के लिए इन्हें अच्छी तरह से सुखा लें और अरारोट या चिकना आटा मिलाकर रंग तैयार करें।केसर  की कुछ पत्त‍ियों को पानी के साथ पेस्ट बनाकर रखें और बाद में ज्यादा पानी में घोल दें। इससे भी केसरिया रंग तैयार होगा।

webdunia
 
5 पीला रंग तैयार करने के लिए हल्दी सबसे बेहतर है और त्वचा के लिए फायदेमंद भी। आप इसके गीले और सूखे दोनों रंग तैयार कर सकते हैं। चाहें तो इसमें बेसन या फिर चंदन पाउडर भी मिला लें। गेंदे के फूलों को उबालकर या पीसकर भी पीला-नारंगी रंग तैयार किया जा सकता है।

6 नीला गुलाब, जकरांदा के फूलों को सुखाकर नीला रंग तैयार किया जा सकता है। वहीं इन्हें उबालकर या पीसकर आप गीले रंग भी आसानी से बना सकते हैं।

webdunia
7 काला रंग तैयार करने के लिए काले अंगूर के जूस को पानी में मिलाकर रंग बनाएं। इसके अलाव गहरा या कत्थई रंग तैयार करने के लिए हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा को मिलाकर रंग बनाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi