rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रंग नहीं पसंद, तो इन 5 तरीकों से मनाएं होली

Advertiesment
हमें फॉलो करें होली
रंगों की बौछारों में ही होली का असली मजा है, और इनके बगैर होली सूनी सी लगती है। लेकिन कई लोगों को रंगों से सराबोर होना पसंद नहीं होता, लिहाजा वे होली की मस्ती में शामिल नहीं होते। अगर आप भी रंगों से दूर रहते हैं, तो घर पर ऐसे मनाएं होली का त्योहार -

 
1 होली का असली माहौल तो होली के गीतों से ही बनता है, यह आप भी जानते ही हैं। तो घर बैठे होली मनाने का बढ़ि‍या तरीका है, होली के फिल्मी गानों से घर और मोहल्ले को एहसास करा दें, कि आप भी होली मना रहे हैं।

2 भले ही रंगों में खेलने का मन नहीं है, लेकिन भाई-चारा बढ़ाने में थोड़े ही कुछ जाता है। भई परिवार, दोस्तों-यारों और रिश्तेदारों से मिलें, समय बिताएं या कोई खाने-पीने का बढ़ि‍‍या-सा आयोजन करें, और होली मनाएं।

webdunia
 
3 होली पर शुभकामना और मस्ती भरे संदेशों की भी कमी नहीं होती। आप यह काम भी बड़ी शि‍द्दत से कर सकते हैं। अपनों को ऑडियो, वीडियो या फोटोज के माध्यम से बढ़ि‍या होली संदेश भेजें और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करें।

4 अपने घर के कम्प्यूटर पर होली वाला रंग-बिरंगा वॉलपेपर लगाएं और अपने लिए कपड़ों का चयन भी रंगबिरंगा सा करें। आप चाहें तो इस दिन घर के परदे और चादरें भी रंगबिरंगे लगा सकते हैं।

webdunia
 
5 मिठाईयों के बगैर भी भला कोई होली मनाई जाती है...। घर पर आराम से बैठकर कोई फिल्म देखि‍ए, या फिर घर पर कोई नाच-गाने, कविता या शेर-ओ-शायरी कार्यक्रम आयोजित करें और मिठाईयों का लुत्फ लीजिए। साथ में ठंडाई का स्वाद लेकर अपने आनंद में चार चांद लगाईए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi