Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 (16:35 IST)Updated Date: Tue, 18 Mar 2025 (14:32 IST)
Rang panchami 2025 : होलिका दहन के बाद धुलेंडी यानी होली और इसके बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। फाल्गुन कृष्ण पंचमी के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्री राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है। इसी के साथ ही श्री हरि लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा भी करते हैं। यदि आप पर कर्ज है और आप चाहते हैं कि घर परिवार में धन संपत्ति बढ़े तो रंग पंचमी के दिन ज्योतिष अनुसार 5 अचूक और सरल उपाय करेंगे तो आपके जीवन में सुख, शांति के साथ ही धन और संपत्ति बढ़ेगी।ALSO READ: होली और रंगपंचमी पर खेलें सुरक्षित होली, जानें 11 जरूरी टिप्स
रंग पंचमी के दिन करें ये 5 उपाय:-
1. जल में गंगाजल और एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान करने के बाद गाय के घी का दीपक जलाकर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को चढ़ाएं। फिर आसन पर बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें। इसके बाद उन्हें गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं। पूजा के बाद जल को घर में सभी ओर छिड़क दें।