Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आया-आया रे होली का त्योहार!

- उमा शिव

हमें फॉलो करें आया-आया रे होली का त्योहार!
ND

जरा रंग लो ये तन-मन
आया-आया रंगों का त्योहार रे
नाचो होके मगन।

नाचो मगन, जरा रंग लो ये तन-मन
आया रे आया रंगों का त्योहार
नाचो होके मगन।

सखियों संग राधा पनघट पे आई
कान्हा ने अपनी मुरली बजाई
हो आया-आया रंगों का त्योहार रे
नाचो होके मगन।

कान्हा ने मारी जो पिचकारियां
मन में मुस्काई राधा और गोपियां
भीगी सारी और गोरा बदन रे
हो आया-आया रंगों का त्योहार रे
नाचो होके मगन।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi