Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कवि भी हैं डेनियल रेडक्लिफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें कवि भी हैं डेनियल रेडक्लिफ
‘हैरी पॉटर’ का किरदार अदा करने वाले अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ की ‘साहित्य जगत में भी कुछ करने’ की महत्वाकांक्षा है। रेडक्लिफ उभरते हुए कवि के रूप में सामने आए हैं। उनकी कुछ कविताएँ फैशन जगत की एक पत्रिका में नजर आई हैं।

डेनियल की कविताएँ एक अलग नाम जैकन गेरशन के नाम से प्रकाशित हुईं। यह तब लिखी गई थीं, जब वे 17 वर्ष के थे। ये कविताएँ बेवफाई, पॉप आदर्श और रॉक स्टार पीटी डोहर्टी के बारे में हैं।

चार कविताओं में सबसे अधिक विवादास्पद ‘अवे डेज’ है, जिसमें लेखक के वेश्याओं के साथ संबंधों का जिक्र है। दूसरी कविता डोहर्टी के सम्मान में है, जबकि एक अन्य कविता मीडिया मुगल सिमॉन कोवेल पर है। चौथी कविता एक व्यक्ति की महिलाओं को लुभाने की कोशिशों के बारे में है।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi