Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कूपर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और जेनिफर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रैडले कूपर
लॉस एंजिलिस। ‘सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक’ में शानदार अभिनय के लिए हॉलीवुड सितारों ब्रैडले कूपर और जेनिफर लॉरेंस को एमटीवी मूवी अवॉर्डस में क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कारों से नवाज़ा गया। इसके साथ ही दोनों सितारों ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ चुम्बन का पुरस्कार सांझा किया।

जेमी फॉक्स और सैम्युल एल जैक्सन को ‘डिजांगो अनचेन्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘मूमेंट’ का पुरस्कार दिया गया। फॉक्स को ‘एमटीवी जनरेशन’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। जॉस वेडन के निर्देशन में बनी मार्वल की ‘अवेंजर्स असेम्बल’ को ‘मूवी ऑफ द ईयर’ और सर्वश्रेष्ठ ‘फाइट’ के पुरस्कारों से नवाज़ा गया। टॉम हिडलस्टन को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार दिया गया।

मेजबान रेबल विल्सन को ‘पिच परफेक्ट’ में उनकी भूमिका के लिए ‘ब्रेकथ्रू परफामेर्ंस अवार्ड’ दिया गया। उन्हें और ‘पिच परफेक्ट’ के उनके साथियों को सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। टेलर लॉटनर को सर्वश्रेष्ठ ‘शर्टलेस परमार्फेंस’ का पुरस्कार मिला।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi