Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फॉक्स की रिहाना से तकरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें फॉक्स की रिहाना से तकरार
ऐसा लगता है कि हॉलीवुड स्टार जेमी फॉक्स ने आर एंड बी स्टार रिहाना से दुश्मनी मोल ली है। ऐसा लास वेगास के एक नाइटक्लब में हुआ।

सीन सिटी के ताओ हॉट स्पॉट पर ‘रे’ स्टार दूसरे लोगों के साथ मजाक कर रहे थे कि तभी उन्होंने रिहाना को देखा और उससे स्टेज पर आकर गाने को कहने लगे। जब रिहाना ने इंकार कर दिया तो फॉक्स ने उनका हिट ‘अम्ब्रेला’ जोर से बजाना शुरू कर दिया।

बात यहीं नही रूकी और जब फॉक्स ने रिहाना को जाते देखा तो उसे रोकने का आदेश दे दिया, जिससे रिहाना काफी नाराज हो गईं। सूत्रों के अनुसार ‘‘ डीजे ने जब ‘अम्ब्रेला’ बजाना शुरू किया तो रिहाना के सब्र का बाँध टूट-सा गया। वे जाने के लिए उठी। तभी जेमी चिल्लाया ‘‘ तुम्हारा गाना बज रहा है, तुम इस तरह नहीं जा सकती।’’

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi