Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिंगो स्टार के घर को सुरक्षित किया गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिंगो स्टार के घर को सुरक्षित किया गया
लंदन के लिवरपूल स्थित घर को जिसमें रिंगो स्टार का बचपन बीता था, को चोरों से बचाने के लिए सुरक्षित घेरे में रख दिया गया है।

बीटल्स बैंड के प्रशंसक इस घर की ईंटों को यादगार स्मृति चिह्न के तौर पर चुराकर ले जा रहे थे।

इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम में लिवरपूल स्थित मैड्रिन स्ट्रीट पर नौ नंबर से पंजीकृत इस घर को पहले भी ईंट चोरों से बचाने के लिए धातु की चादर से सुरक्षित कर दिया गया था। हालाँकि इस घर को नष्ट किया जाना निर्धारित हो चुका है।

इस घर को धातु की चादर से इसलिए सुरक्षित किया गया था ताकि चोरी को रोका जा सके। लगातार ईंटों को चुराए जाने के कारण इस घर के गिरने का खतरा पैदा हो गया था, जिससे आसपास के लोगों को नुकसान हो सकता था।

स्टार के प्रशंसक इस घर को गिराए जाने का विरोध कर रहे है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi