Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

71 साल के रॉबर्ट रेडफोर्ड ने शादी रचाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें 71 साल के रॉबर्ट रेडफोर्ड ने शादी रचाई
हॉलीवुड के लोकप्रिय सितारे रहे रॉबर्ट रेडफोर्ड ने अपनी प्रेमिका कलाकार सिबिले जैगर्स से जर्मनी में अपने पैतृक स्थान पर निजी समारोह में शादी कर ली। वे दोनों कई साल से साथ में थे।

फिल्म ‘ग्रेट गेट्सबाय’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए 71 वर्षीय रेडफोर्ड ने 51 साल की जैगर्स से इस सप्ताहांत में हेमबर्ग में आयोजित एक निजी समारोह में विवाह रचा। दोनों के बीच 1996 से प्रेम था।

जर्मनी के एक चर्च ने इस बात की पुष्टि की कि पादरी ने विवाह की रस्म को पूरा किया, जिसमें उनके 30 करीबी मित्र और रिश्तेदार मौजूद थे।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi