Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एंजेलिना ने ब्रैड की जासूसी करवाने के बाद दी तलाक की अर्जी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें एंजेलिना ने ब्रैड की जासूसी करवाने के बाद दी तलाक की अर्जी!
हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के फैंस उस समय सकते में आ गए जब उन्हें पता चला कि दोनों तलाक लेने वाले हैं और यह लगभग तय हो गया है। अब तो नई-नई बातें सामने आ रही हैं। 
कहा जा रहा है कि ब्रैड पिट की जोली ने जासूसी करवाई थी। 'अलाइड' के सेट पर पिट और मैरियन कॉटिलार्ड के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें जब जासूस ने जोली को दी तो उन्होंने फौरन अलग होने का फैसला कर लिया। यह जोड़ी लंदन जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन जोली ने खबर मिलते ही यह ट्रिप रद्द की और तलाक की अर्जी दे दी। साथ ही जोली बच्चों के प्रति पिट के व्यवहार से परेशान थीं।  
 
जोली द्वारा तलाक लेने की अर्जी देने से ब्रैड पिट तिलमिला गए हैं। वे जोली से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जोली ने कहा है कि पिट के गुस्से और आक्रामक रवैये से उनके बच्चों को खतरा है। ब्रैड पिट इसे झूठ करार दे रहे हैं। उनके अनुसार इससे बच्चों पर बुरा असर होगा। तलाक की बात को छिपाए रखा जाना था। ब्रैड पिट अब अपने बच्चों की 'ज्वाइंट कस्टडी' के लिए लड़ने को तैयार हैं। 
 
जोली और पिट दस वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। जोली की यह तीसरी शादी थी। जोली को पिट से तीन संतानें हैं जबकि तीन बच्चों को उन्होंने गोद ले रखा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिंक और राज़ रिबूट का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन