Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चौथी शादी करने जा रही हैं एंजेलिना जोली

हमें फॉलो करें चौथी शादी करने जा रही हैं एंजेलिना जोली
एंजेलिना जोली की लव लाइफ खास नहीं रही है। अपने तीसरे पति ब्रैड पिट से अलग होने के बाद अब खबर है कि एंजेलिना अपने ब्रिटिश करोड़पति बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं।  
 
खबर यह भी थी कि एंजेलिना ने अपने पति ब्रैड पिट से अलग होने की प्रोसेस में जल्दी इसलिए की ता‍कि वे अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर सकें। यह उनकी चौथी शादी होगी। एंजेलिना चाहती हैं कि वे अपने इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएं। 
 
जॉर्ज क्लूनी की पत्नी अमल ने एंजेलिना को इस ब्रिटिश फिलेंथ्रोपिस्ट से मिलवाया था। दोनों की मुलाकत के बाद उन्हें एक-दूसरे में इंट्रेस्ट आने लगा और दोनों की कई रूचियां भी मिलती-जुलती थीं। पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं और एंजेलिना इनसे शादी कर लंदन में उनके और अपने बच्चों के साथ घर बसाना चाहती हैं। 
 
कुछ समय पहले एंजेलिना ने खुद बताया था कि वे सिंगल हैं। उसके अलावा उनसे जुड़े एक सूत्र ने भी कहा कि रिलेशनशिप की यह खबर गलत है। देखते हैं एंजेलिना की अगली शादी की खबर कब आती है। 
 
ब्रेड पिट और एंजेलिना होली हॉलीवुड के पावर कपल माने जाते थे। बारह साल साथ रहने के बाद 2016 में उन्होंने अनाउंस किया कि वे तलाक ले रहे हैं। दोनों के छह बच्चे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान नाराज हुए एकता कपूर से