Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देव पटेल को नहीं मिल पाया सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के लिए ऑस्कर

Advertiesment
Actor Dev Patel
भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के लिए के लिए इस साल का अकेडमी अवार्ड नहीं मिल पाया। सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार महेरशला अली को फिल्म 'मूनलाइट' के लिए दिया गया।
26 वर्षीय देव पटेल को गार्थ डेविस की फिल्म 'लॉयन' में उनके द्वारा निभाए गए किरदार के लिए पहली बार ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। यह फिल्म ऑस्ट्रेलियाई मूल के भारतीय सारू ब्रियर्ली नाम के व्यक्ति के जीवन से प्रेरित है, जो कि गूगल मैप के जरिए भारत में खोए अपने परिवार की तलाश करता है।
 
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार महेरशला अली को 'मूनलाइट' के लिए दिया गया। इसी के साथ अली अभिनय के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। इस सत्र में सभी बड़े पुरस्कारों के लिए नामित हुए पटेल को अपने अभिनय के लिए बाफ्टा :बीएएफटीए: पुरस्कार मिल चुका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live ऑस्कर अवॉर्ड : देव पटेल फिर चुके ऑस्कर से




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya