Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्कर ट्रॉफी साथ ले जाना भूले लियोनार्डो डिकैप्रियो?

Advertiesment
लियोनार्डो डिकैप्रियो
अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता हॉलीवुड स्थित ‘अगो’ नामक एक होटल से अपने ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर’ पुरस्कार के बगैर ही बाहर जाते हुए दिख रहे हैं।
 
88वें अकादमी पुरस्कारों में पुरस्कार जीतने वाले 41 वर्षीय अभिनेता की ‘अगो’ से निकलकर एक कार में जाने के दौरान की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं।
 
इस वीडियो क्लिप में ‘‘द रेवनैंट’’ के अभिनेता के हाथ में शराब की बोतल है और ऑस्कर ट्रॉफी पकड़ा एक शख्स उनके पास दौड़ते हुए आता है और इसे डिकैप्रियो को देने की कोशिश करता है।
 
व्यक्ति उनसे पूछता है ‘‘क्या आपको यह चाहिए?’’ इस सवाल पर अभिनेता बड़े शांत लहजे में उसे जवाब देते हैं ‘‘इसे आप डैन को दे दीजिए।’’ डॉल्बी थिएटर में पुरस्कार समारोह खत्म हो जाने के बाद एक जश्न में शरीक हुए थे जिसके बाद उन्हें ‘गवर्नर्स बॉल’ और ‘वैनिटी फेयर’ जाना था, लेकिन इससे पहले उन्होंने अगो जाने का फैसला किया ताकि वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मना सकें।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi