Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असफल होना अच्छी चीज है : मैट डमोन

Advertiesment
हमें फॉलो करें मैट डमोन
लंदन। हॉलीवुड अभिनेता मैट डमोन का कहना है कि उन्हें असफल होने से कोई समस्या नहीं है। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें सफलता को साकार करने में मदद मिलती है।
 
‘मार्शन’ के अभिनेता ने मैसाचुसेट्स में इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इन कैम्ब्रिज में स्नातक कर रहे छात्रों से कहा कि एक..दो बार असफल रहने को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि यह आपको सफलता हासिल करने में मदद करता है।
 
समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘कभी आप असफल हो जाते हैं और यह एक अच्छी बात है। कुछ असफलताओं ने मुझे और बेन एफलेक को ऑडिशन देने में काफी मदद की और एक युवा अभिनेता के रूप में हमने इसका इस्तेमाल किया।’’(भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैं एक ट्रॉफी ब्वॉयफ्रेंड हूं : माइकल शीन