Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओ नील ने खोले जैक्सन से संबंधों के राज

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओ नील ने खोले जैक्सन से संबंधों के राज
अभिनेत्री टैटम ओ नील और माइकल जैक्सन के बीच कुछ दिन रोमांस रहा पर ओ नील का कहना है कि यह रोमांस उलझनों से भरा था। 45 साल की अभिनेत्री ने बताया कि 1982 में जैक्सन के साथ वे कई बार डेट पर गईं। उन्होंने यह भी कहा कि पॉप स्टार प्रशंसकों से खुद को बचाने के लिए भेष बदलते थे।

ओ नील ने कहा कि वे पॉप किंग को ‘कूल एंड द गैंग’ कंसर्ट ले गईं और इस मौके पर जैक्सन ने अफ्रीकन विग और दाढ़ी लगा रखी थी। ओ नील ने कहा ‘‘वे बहुत बड़े स्टार थे, लेकिन वे जिंदगी के बारे में काफी कम जानते थे। वे एक बार मेरे घर आए और मुझसे ऊपर चलने को कहने लगे। वे मेरा बेडरूम देखना चाहते थे। उन्होंने कभी किसी लड़की का बेडरूम नही देखा था। वे बिस्तर पर बैठ गए। हमने कुछ पलों के लिए एक दूसरे को चूमा पर यह सब उलझनों से भरा था।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi