Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जल्दी माँ बनने का अफसोस

Advertiesment
हमें फॉलो करें जल्दी माँ बनने का अफसोस
पॉप स्टार चेर को जल्द माँ बनने का काफी अफसोस है। 64 वर्षीय इस गायिका का मानना है कि अगर उन्होंने देर से अपने पारिवारिक जीवन की शुरुआत की होती, तो वे काफी अच्छी अभिभावक बन पातीं।

इस गायिका ने 23 वर्ष की उम्र में पहले पति सोनी बोनो से एक बेटी को जन्म दिया था। यह जिम्मेदारी उनके लिए तब आई जब वे अपने करियर के शिखर पर थीं। बाद के दिनों में इस गायिका ने ग्रेग अलेमैन के साथ शादी की और 1976 में दूसरे बेटे अलिजाह को जन्म दिया।

बाद के दिनों में इस गायिका को अपने करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। चेर को हमेशा यह डर लगा रहता था कि वे अपने बच्चे को ठीक से समय नहीं दे रही हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi