Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैरी पॉटर की शूटिंग में क्वीन एलिजाबेथ का योगदान

हमें फॉलो करें हैरी पॉटर की शूटिंग में क्वीन एलिजाबेथ का योगदान
मंदी के दौर में महारानी एलिजाबेथ ने धन कमाने का नया तरीका खोजा है। उन्होंने हैरी पॉटर के निर्माताओं को उनकी अगली फिल्म के शूटिंग के लिए अपने जंगल का एक हिस्सा किराए पर दिया है।

सन ऑनलाइन की खबर के अनुसार क्वीन एलिजाबेथ ने विंडसर कैस्टल के पास एक बड़े जंगल का एक हिस्सा वार्नर ब्रदर्स को किराए पर दिया है।

फिल्म के मुख्य कलाकार डेनियल रेडक्लिफ सहित साथी कलाकार जेके रॉलिंग के उपन्यास हैरी पॉटर एंड द डैथली हैलरेज पर आधारित फिल्म की अंतिम कड़ी की शूटिंग में भाग लेंगे। फिल्म की शूटिंग बर्कशायर में 2600 एकड़ में फैले स्वाइनली फोरेस्ट के एक भाग में की जाएगी। महारानी एलिजाबेथ खुद भी हैरी पॉटर की जबरदस्त प्रशंसक हैं।

खबरों के मुताबिक इस संबंध में करार हो चुका है, लेकिन कितनी राशि का भुगतान होगा इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। हैरी पॉटर श्रृंखला की छठी फिल्म द हॉफ ब्लड प्रिंस अगले माह प्रदर्शित होने जा रही है।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi