Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपका बेडरूम कैसा है, जानिए होम डेकोर टिप्स

हमें फॉलो करें आपका बेडरूम कैसा है, जानिए होम डेकोर टिप्स
हुजूर चौधरी
 
शयनकक्ष यानि बेडरूम को हमेशा से ही निजी कक्ष के रूप में ट्रीट किया जाता है। आधुनिक घरों में भी बेडरूम का यही दर्जा बरकरार है। यह घर की सबसे लक्जरियस और व्यक्तिगत पसंद की जगह होती है। हमारे जीवन का एक तिहाई हिस्सा सोने में गुजरता है। इसलिए बेडरूम हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग होता है। हर व्यक्ति का बेडरूम उसकी पर्सनेलिटी और सोशल स्टेटस को व्यक्त करता है। इसलिए हर व्यक्ति के मुताबिक अलग-अलग होता है।

एक अच्छे बेडरूम का लुक शानदार हो सकता है। उस कक्ष की अपनी बैठक या डेस्क हो सकती है। यहां व्यक्ति की रुचि के मुताबिक सुविधा और वैराइटी के लिए कई प्रयोग किए जा सकते हैं। उपयोग करने वाले की ही पसंद के मुताबिक बेडरूम को कई तरह से सजाया जा सकता है। इस रूम के फर्नीचर और एसेसरीज लोकल ट्रेडिशन और एसेसरीज की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। 
 
एक सुविधाजनक बेड, साइड टेबल, मेट्रेस और वार्डरोब किसी भी बेडरूम के अनिवार्य अंग हैं। सुखद नींद के लिए एक अच्छी क्वॉलिटी की मेट्रेस होना जरूरी है। बेहतर बेक सपोर्ट वाली मेट्रेस ज्यादा बेहतर आराम देगी। बेड पर हेड रेस्ट और बेड के पीछे की दीवार पर लेदर का प्रयोग कमरे को प्रभावी बनाएगा। आजकल लेमिनेट्स कई रंगों, प्रकारों और रूपों में उपलब्ध हैं और इन्हें वार्डरोब, दरवाजे, सीलिंग आदि में प्रयोग किया जा सकता है। ये ज्यादा महंगे नहीं होते और रखरखाव भी आसान होता है। वीनीर भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है लेकिन इसका प्रयोग संतुलित होना चाहिए। बेडरूम व्यवस्थित किंतु क्रियाशील लगना चाहिए।

अगर फर्नीचर में मुख्य रूप से गहरे रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कंट्रास्ट के रूप में दीवारों और पर्दों में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। बेडरूम में पर्याप्त रोशनी होना चाहिए। वॉल माउंटिंग लाइट लगाना उचित होता है। साइड टेबल पर लेम्प लगाना ज्यादा बेहतर है। गहरे रंगों में लेमिनेटेड फ्लोरिंग कक्ष को वार्म फीलिंग देती है। 

 
(लेखक ख्यात डिजाइनर हैं।)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खूबूसूरती बनाए रखना है तो इन 10 बातों का रखें ख्याल