Home Interior %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9f %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%a7%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8 111040200022_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने मनीप्लांट का भी रखें ध्‍यान

Advertiesment
वामा
ND
आजकल वि‍रले ही ऐसा होता है कि‍ कि‍सी के घर में मनीप्‍लांट ना हो। जिस कोने में यह होता है उसकी ओर बरबस ही निगाहें चली जाती हैं। यह फलता फूलता रहे इसके लि‍ए कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है -

1. यदि आपने प्लांट को किसी पानी के कंटेनर या बोतल अथवा वॉस में लगाया है तो उसका पानी हर सप्ताह बदलें। ध्यान रहे कि बोतल या कंटेनर में पानी ऊपर तक न भरें, कुछ हिस्सा खाली रहने दें।

2. अच्छी ग्रोथ और पोषण के लिए मिट्टी में खाद डालें और प्लांट को हल्की धूप में रखें।

3. इसे सहारा देने के लिए मॉसस्टिक का प्रयोग करने से इसकी ग्रोथ तो अच्छी होगी ही खूबसूरती भी बढ़ जाएगी, क्योंकि इसकी जड़ों को मॉस से भी पोषण मिलने लगेगा।

4. मनीप्लांट के पत्तों में गंदगी इकट्ठा न होने दें। पत्तों में जमी धूल को गीले कपड़े से पोछें या स्प्रे करें।

5. आप चाहें तो इसकी इन सुनहरी पत्तियों को काट-छाँटकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi