आपका रसोईघर हो आग्नेय दिशा में
रसोईघर के लिए आग्नेय कोण सर्वश्रेष्ठ है। आप भी अपना रसोईघर आग्नेय कोण में अथवा पूर्व व आग्नेय के मध्य या फिर पूर्व में स्थापित करें। अगर आपका खाना पकाना आग्नेय कोण में नहीं हो रहा हो, तो चूल्हा या गैस आग्नेय कोण में जरूर रखें। रसोईघर में भोजन बनाने वाली महिला का मुँह पूर्व दिशा में होना चाहिए।