Home Interior %e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c 111032600030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐसा हो आपका कार गैरेज

Advertiesment
वामा
यदि‍ आपके पास कार या चार पहि‍ए का अन्‍य कोई वाहन है तो आपके घर में गैरेज भी होगा। अक्‍सर लोगों को लगता है कि‍ गैरेज तो कैसा भी बना दो, चलता है। लेकि‍न यह सोच गलत है गैरेज भी वास्‍तु के अनुसार बनाना चाहि‍ए।

गैरेज का स्‍थान आपके घर के उत्तर-पश्चि‍म या दक्षि‍ण-पूर्व होना चाहि‍ए। अगर आपने उत्तर-पश्चि‍मी स्‍थान पर बनाए गए गैरेज में कार को पश्चि‍मी कोने में रखा है तो मान के चलें कि‍ आपकी कार गैरेज में बहुत कम रहेगी। इसका मतलब वो गैरेज में कम और यात्रा पर ज्‍यादा होगी।

यदि‍ आपने अपनी कार को दक्षि‍ण या पश्चि‍म फेसिंग में पार्क कि‍या है तो ध्‍यान रखें आपकी गाड़ी को आग से खतरा हो सकता है। गैरेज का गेट उत्तरमुखी या पूर्वमुखी होना चाहि‍ए। गैरेज का गेट मुख्‍य द्वार से बड़ा नहीं होना चाहि‍ए और साथ ही यह आसानी से खुलने वाला होना चाहि‍ए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi