* अपने घर को नेचरल लुक देने के लिए फूलों और मोमबत्तियों का प्रयोग बहुत सस्ता और किफायती होता है।
* फूल यदि प्राकृतिक ले सकें तो ठीक, नहीं तो आजकल असली फूलों को मात देते नकली फूल बाजार में मिलते हैं। आप उनका उपयोग कर सकती है।
* अपने कमरे को कैंडल्स से सजाते समय हमेशा विषम संख्या वाली कैंडल्स से सजाएँ।
* यही बात फूलदान डेकोरेशन के समय भी लागू होती है। फूलदान में फूलों की संख्या विषम रखें। जैसे- 5, 7, 11 अथवा 21 की रख सकती हैं।