Home Interior %e0%a4%95%e0%a4%ae %e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9f 110112000029_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कम खर्च में सजावट

Advertiesment
वामा
1. अगर बजट बहुत ही कम है तो घबराए नहीं, परदे या कुशन को कम रेंज वाले प्लेन रंगों में भी खरीद सकती हैं। और अगर आप इससे संतुष्ट नहीं है तो घर लाकर उन पर कोई अच्छी सी पेंटिंग, लेस व घुंघरू की सजावट या हैंड एब्रायडरी भी कर सकती हैं।

2. सिंपल कुशन की जगह ट्रेंडी कुशन का प्रयोग करें। आजकल बाजार में तरह-तरह की साइज और डिजाइन वाले कुशन कवर मिलते है। जिसमें हार्ट शेप वाले कुशन्स का चलन कुछ ज्यादा ही है। आप इसी तरह के कुशनखरीद कर सजावट करें। यदि समय हो तो अपनी कल्पना से नए आकार के कुशन भी बना सकती हैं।

3. अगर एक से ज्यादा फूलदान एक ही कमरे में रखना है तो सबसे पहले छोटे और सबसे आखिर में बड़ी साइज ऐसे क्रम में सजाएँ जिससे कमरे को नया लुक मिलेगा।

4. अपने घर को नेचरल लुक देने के लिए फूलों और मोमबत्तियों का प्रयोग बहुत सस्ता और किफायती होता है। फूल यदि प्राकृतिक ले सकें तो ठीक, नहीं तो आजकल असली फूलों को मात देते नकली फूल बाजार में मिलते हैं। आप उनका उपयोग कर सकती है।

5. बाजार से खरीदी करते वक्त इस बात को हमेशा ध्यान रखें कि घर में जिस प्रकार के सोफे मौजूद हैं उसी के अनुरूप बेडशीट्स, कुशन कवर और परदे भी खरीदें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi