कमरे की सजावट में परदे, चादर व कुशन्स मिलते-जुलते रंगों में ही प्रयोग करें। इससे आपका कमरा भरा-भरा और जीवंत नजर आएगा।
सिंपल कुशन की जगह ट्रेंडी कुशन का प्रयोग करें। आजकल बाजार में तरह-तरह की साइज और डिजाइन वाले कुशन कवर मिलते है। जिसमें हार्ट शेप वाले कुशन्स का चलन कुछ ज्यादा ही है। आप इसी तरह के कुशनखरीद कर सजावट करें। यदि समय हो तो अपनी कल्पना से नए आकार के कुशन भी बना सकती हैं।
अगर बजट बहुत ही कम है तो घबराए नहीं, परदे या कुशन को कम रेंज वाले प्लेन रंगों में भी खरीद सकती हैं। और अगर आप इससे संतुष्ट नहीं है तो घर लाकर उन पर कोई अच्छी सी पेंटिंग, लेस व घुंघरू की सजावट या हैंड एब्रायडरी भी कर सकती हैं।