1. पौधे लगाते समय मिट्टी को सही ढंग से तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है अन्यथा कीड़े पौधों को नष्ट कर सकते हैं। मिट्टी को कीड़ों से बचाने के लिए उपजाऊ काली मिट्टी, रेती और गोबर की खाद का बराबर मात्रा में मिश्रण तैयार करें।
2. मिट्टी को गमले में डालने के बाद इसमें प्रति गमले दो मुट्ठी नीम की खली का पावडर मिलाकर पहले सारे गमले तैयार करें।
3. फिर पानी के छींटे देकर बीज अथवा पौधे रोपें।
4. समय-समय पर मिट्टी और खाद बदलते रहें।
5. कीड़ों से बचाव के लिए नीम का गर्म काढ़ा बनाकर उसे ठंडा कर पौधों पर छिड़काव करते रहें।