Home Interior %e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6 %e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%88 111031200023_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुद बदलें अपनी रसोई

Advertiesment
वामा
ND
पहले के समय में महिलाओं के गुणों को उसकी रसोई से आँका जाता था क्योंकि ज्यादातर महिलाएँ घर पर रहती थीं। भले ही आज महिलाएँ कामकाजी हैं फिर भी यह विचार आज भी मौजूद है। इसीलिए महिलाओं और रसोई के संबंध से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता। हर महिला रसोई अपनी सुविधा अनुसार रखना चाहती है।

पहले के मुकाबले आजकल ज्यादातर रसोइयाँ छोटी होती हैं इसलिए हर तरह का सामान लगाना इसमें बहुत मुश्किल है। कई बार ट्रांसफर की वजह से हमें शिफ्टिंग करनी पड़ती है।

हर जगह अच्छी व बड़ी रसोई मिले यह जरूरी नहीं इसीलिए अपनी रसोई के लिए कुछ ऐसे कैबिनेट बनवाएँ जो आसानी से फिट हो जाते हैं और शिफ्ट करते समय जिन्हें निकालने में दिक्कत भी नहीं होती। इससे आप कहीं भी रहें रसोई फैली नहीं लगेगी। और सामान रखने की जगह भी रहती है।

साथ ही अपने कैबिनेट का लुक बदलने के लिए इसे पेंट वगैरह करवाती रहें। इससे आपको नयापन महसूस होगा। ऐसे ही कुछ छोटी-छोटी चीजों से आप अपनी रसोई को न केवल काम की बल्कि आकर्षक भी बना सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi