Home Interior %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%a8 %e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%b0 2 111021000063_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गार्डन इंटीरि‍यर - 2

Advertiesment
हमें फॉलो करें वामा
ND


मछलियों और जलीय पौधे से सजाएँ ताल -
गार्डन में लगभग 3 से 4 फीट का सिरेमिक, सीमेंट या मार्बल का गोल तालाब तैयार करवाते हैं। पाँड को आकर्षक बनाने के लिए इसमें फव्वारा भी लगाया जाता है। कमल, जलीय पौधों और मछलियों से इसे नेचुरल तालाब की शक्ल देने की कोशिश की जाती है। इस छोटे से तालाब को विशेष रखरखाव की आवश्यकता होती है।

स्वागत करतीं मूर्तियाँ -
टेराकोटा की मूर्तियाँ, कुर्सियाँ और बड़े-बड़े गमलों को गार्डन में सजा कर ट्रेडिशनल लुक दिया जाने लगा है। इसके लिए जगदलपुर से खास टेराकोटा की एसेसरीज मंगवाते हैं। महिला और पुरुष की आदमकद मूर्तियाँ, स्वागत मुद्रा में खड़े चौकीदार, तबले के आकार की कुर्सी ज्यादातर पसंद की जाती है। इच्छानुसार इन पर कलर भी किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi