Select Your Language
घर का वायव्य कोण
उत्तर में मुख्यद्वार रखकर वायव्य स्थल पर घर बनाने से घर का मालिक अपना ऐश्वर्य खोने एवं शत्रुओं की संख्या बढ़ने से मानसिक तनाव में रहता है।अगर घर के वायव्य में अधिक बढ़ाव होता है तो उस घर का मालिक अनेक बाधाओं और अधिक खर्च के कारण निर्धन रहने से तनाव में रहता है।जिस घर का वायव्य का बढ़ाव पश्चिम के साथ मिलकर होता है वहाँ रहने वाले परिवार का धन नाश होता है और अनहोनी के कारण मानसिक तौर पर विचलित रहता है।