Home Interior %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%8f %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a4%e0%a5%81 %e0%a4%9f%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%b8 111032500022_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर के लि‍ए वास्‍तु टि‍प्‍स

Advertiesment
वामा
मकान बनाते समय उपरोक्त पंच तत्वों के लिए जो प्रकृति जन्य दिशाएँ निर्धारित हैं, उन्हीं के अनुरूप दिशाओं में कक्षों का निर्माण किया जाना चाहिए। नए भवन के निर्माण कराते समय आप अपने शहर के किसी अच्छे वास्तु के जानकार से सलाह अवश्य लें। वास्तु का प्रभाव भवन के रहने वाले व्यक्तियों पर अवश्य पढ़ता है।

परंतु इसके साथ-साथ व्यक्ति विशेष के ग्रह योग भी वास्तु के प्रभाव को घटाते-बढ़ाते हैं। हो सकता है कि एक व्यक्ति को कोई विशेष स्थान तकलीफ न दे पर वही स्थान दूसरे व्यक्ति को अत्यंत तकलीफदायक हो। 

भवन के दरवाजे अपने आप खुलने या अपने आप बंद न होते हों यह भी ध्यान रखना चाहिए। दरवाजों को खोलने या बंद करते समय आवाज होना अशुभ माना गया है। भवन में सीढ़ियाँ वास्तु नियम के अनुरूप बनानी चाहिए, सीढ़ियाँ विषम संख्या (5,7, 9) में होनी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi