Home Interior %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81 %e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc %e0%a4%aa%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a5%87 109090400052_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर में लगाएँ पेड़-पौधे

Advertiesment
पेड़पौधे फेंगशुई वास्तु आपका घर
घर के गार्डन में लगे पेड़-पौधे स्वास्थ के लिए अच्छे तो होते ही हैं, साथ ही साथ गर्मियों में ताजी हवा के लिए इससे बढ़िया कोई उपाय नहीं है। छोटी-छोटी क्यारियाँ बनाने के बाद बाकी बची जमीन पर मैट ग्रास लगा दीजिए। आप चाहे तो क्यारियों को स्टार, सर्कल या कोई और शेप भी दे सकते हैं।

1. कभी भी बीजों को यूँ ही मत बिखेरिए बल्कि इन्हें ठीक से लगाइए, ताकि बड़े होने पर पौधे अजीब न लगे। हमेशा दो पौधों में कुछ दूरियाँ रहने दें। इससे पौधों की जड़ो को फैलने में आसानी होती है। आप जब भी गार्डन बनाए अपने घर के हिसाब से बनाए।

2. गार्डन बनाने और पेड़ लगाने का एक और फायदा यह है कि वे फेंग शुई के प्रभाव को बढ़ा देते हैं। फेंग शुई के अनुसार स्वस्थ और मजबूत पौधे आपके घर में खुशियाँ लाते हैं, और घर के हर कोने को उत्साह से सरोबार कर देते हैं। फेंग शुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ जैविक तत्वों या तेज को बहुत शक्तिशाली रूप में संचारित करते हैं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए।

3. पेड़-पौधे ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं। चढ़ने वाली बेलें जिन्हें 'क्लाइमबर्स कहा जाता है जैसे, मनी प्लाँट को कोने में लगाकर उस जगह की उदासीनता को कम किया जा सकता है। घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहाँ चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi