Home Interior %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f %e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87 109102100085_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर सजाने के लिए गमले

Advertiesment
घर
ND
PR
घर की सजावट में गमलों का बहुत अधिक महत्व है। हरे-भरे पेड़-पौधे और रंग-बिरंगे फूल सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तथा घर की सुंदरता में भी चार चाँद लगा देते हैं। हम आपको बताते हैं गमलों से घर को सजाने के कुछ टिप्स :

यदि आपको कम जगह में बहुत सारे गमलों को रखना हो तो 5-6 गमलों वाला स्टैंड आपके लिए आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। इसमें कम जगह में बहुत सारे गमलों को रखा जा सकता है।

हैंगिंग गमले आकार में छोटे व दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें, कड़े या रस्सी की सहायता से बालकनी, बरामदा या अन्य स्थानों पर लटकाया जा सकता हैं।

घर की बालकनी में लटकने वाले छोटे-छोटे हैंगिंग गमलों में छोटे व रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों को लगाया जा सकता है। यदि आप इन गमलों में फूलों वाली बेल लगाते हैं तो वो लटकती हुई बेले बेहद ही खूबसूरत लगाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi