Home Interior %e0%a4%9c%e0%a4%ac %e0%a4%86%e0%a4%aa %e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 110020500039_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब आप अकेले हो घर पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुरक्षा
ND
ND
आज अत्यंत सुरक्षित कॉलोनियों के निवासी भी दावे के साथ नहीं कह सकते कि वे पूरी तरह महफूज हैं। पुलिस की अपनी मजबूरियाँ और समस्याएँ हैं। लेकिन कुछ छोटे-मोटे उपाय हैं, जो हम खुद कर सकते है। जो अकेले रहते हैं, उन्हें ज्यादा सावधानियाँ बरतनी चाहिए। कुछ सुरक्षा से संबंधित टिप्स निम्नानुसार हो सकते हैं-

केवल चुनिंदा, विश्वसनीय लोगों को ही मालूम होना चाहिए कि आप अकेले रहते/रहती हैं।

यदि आपका घर (या मल्टी में फ्लैट) भूतल पर हो तो वरांडो, बॉलकनियों में लोहे की जाली लगवाएँ।

घरेलू नौकरों, बाइयों को सेवा में रखने से पूर्व उनके अतीत की जानकारी प्राप्त करें। आश्वस्त होने पर सेवा में रखें और इसकी सूचना अपने इलाके के पुलिस स्टेशन में दें।

मुख्य प्रवेश द्वार में मैजिक आई पीप होल और डोर चैन न हो तो लगवा लें। उसमें से देखकर ही आगंतुक को अंदर आने दें। यथासंभव काम की बात बाहर वरांडे, गैलरी में ही करके उसे जाने दें। क्लोज सर्किट कैमरा लगवाने की सामर्थ्य हो तो अवश्य लगवाएँ। लोहे की पट्टी भी दरवाजे में लगवाई जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi