Home Interior %e0%a4%9c%e0%a4%ac %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%a8%e0%a4%95 %e0%a4%ac%e0%a5%9d%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%8b 110102000045_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब घर की रौनक बढ़ानी हो...

Advertiesment
वामा
ND
त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और शादियों का मौसम बस शुरू होने ही वाला है। ऐसे में अन्य तैयारियों के साथ ही घर को सजाने-सँवारने के बारे में अभी से सोचना शुरू कर देना चाहिए। घर को नया रंग-रूप देने में सबसे अहम रोल अगर किसी चीज का होता है तो वह है रंग-रोगन का। जी हाँ, दीवारों का रंग-रोगन करवा कर आप अपने घर को एकदम नया बना सकते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं घर की बाहरी दीवारों के रंग-रोगन की। घर की बाहरी दीवारों को रंगवाते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह रंग हर तरह के मौसम में बना रहे। घर की बाहरी दीवारों पर कौन-सा रंग करवाना है, यह आपके घर की लोकेशन पर भी निर्भर करता है।

अगर आपका घर रिहायशी इलाके में है और घर के आस-पास खूब पेड़-पौधे हैं तो आप घर की बाहरी दीवारों पर हल्का और सोबर रंग भी करवा सकते हैं लेकिन अगर आपका घर मेन रोड या फैक्ट्री एरिया में है तो ऐसे रंगों का चयन करें जिन धूल-मिट्टी या जनरेटर आदि का धुँआ जमा हुआ न दिखाई दे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi