Home Interior %e0%a4%9c%e0%a4%ac %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%b8%e0%a5%87 111040600024_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब सजाएँ घर को पेंटिंग्स से

Advertiesment
वामा
OD
पेंटिंग सिर्फ कला दीर्घाओं की ही शोभा नहीं बढ़ातीं बल्कि घर को इनसे एक अलग पहचान मिलती है। लोग इन्हें वास्तु के हिसाब से भी सजाते हैं। पेंटिंग आपके घर के इंटीरियर में चार चाँद तो लगाती ही है, लेकिन अगर आप सही पेंटिंग का चयन करें तो यह घर में खुशी और समृद्धि भी लाती है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार में दिशाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसीलिए पेंटिंग लगाते समय दिशाओं का भी खास खयाल रखना चाहिए।

पूरब की दिशा में उगते हुए सूरज की पेंटिंग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी तरह धार्मिक चिह्न जैसे ओम या स्वस्तिक उत्तर-पूर्व कमरे की पूर्व दीवार पर हो तो काफी अच्छा रहता है।

इससे घर में सुख और शान्ति आती है। घर में ऐसी पेंटिंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिसे देखने से दुख का आभास होता हो। ऐसी पेंटिंग घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi