घर का वातावरण कूल बनाए रखने में ज्योतिष अहम् भूमिका निभाता है। अपने घर को एस्ट्रो टच देकर घर और मन की शांति को बनाए रखा जा सकता है। दीवारों पर वॉल पेपर भी ट्राई कर सकते हैं और बाद में इसे चेंज भी कर सकते हैं। खूबसूरत वॉल पेपर घर को अच्छा लुक देते हैं। यह वॉल पेपर ज्योतिष के अनुसार शुभ और मंगलकारी होना जरूरी है। अलग कमरों में अलग रंग कर सकते हैं, लेकिन सारे घर में एक ही रंग करने से परिवार में संतुलन और शांति नजर आती है। कोशिश कीजिए कि जो रंग सबकी राशियों को सूट करे वही शेड्स आजमाएँ। सजावट ऐसी हो कि स्पेस ज्यादा दिखे। खुला माहौल भी दिमाग को शांत रखता है।