Home Interior %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%8b 110110100015_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाइल्स से सजाएँ घर को

Advertiesment
वामा
- झरना सरियाल

ND
एक बार फिर त्योहारों का मौसम आ गया और घर को सजाने-सँवारने का काम भी शुरू हो गया। हर साल की तरह सभी को लगता है कि त्योहार शुरू होने से पहले ही घर की साफ-सफाई और साज-सज्जा पूरी हो जाए। वैसे भी महिलाओं को घर को सजाने का बहुत शौक होता है। आकर्षक टाइल्स के इस्तेमाल से आप अपने पूरे घर को नया लुक दे सकती हैं। ये लगाने में भी आसान हैं और महँगी भी नहीं हैं।

आजकल वॉल टाइल्स कई अलग-अलग रंग, डिजाइन, स्टाइल व साइज में मिलते हैं। ये लगाने में आसान होते हैं और बहुत महँगे भी नहीं होते। आप चाहें तो दीवार के छोटे से हिस्से या पूरी दीवार पर भी इनको लगा सकती हैं। घर में ड्राइंग रूम बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है क्योंकि मेहमानों पर पहला प्रभाव इसी कमरे से पड़ता है। इसीलिए इसे सुंदर और आर्कषक बनाना बहुत जरूरी है।

ड्राइंग रूप में टाइल्स लगवाने के लिए ध्यान रखें कि टाइल्स का रंग देखने से आपको शांति और ऊर्जा मिले। ये न तो बहुत हल्के हों और न ही बहुत गहरे। आप चाहें तो रसोई को नया लुक देने के लिए बोल्ड रंग के टाइल्स चुन सकती हैं। ये न केवल आपकी रसोई को आधुनिक लुक देंगें बल्कि बहुत महँगे भी नहीं होगें। बस एक बात का ध्यान रखें कि ऐसे टाइल्स न चुनें जिन पर निशान जल्दी पड़ जाएँ और उन्हें निकालने में परेशानी हो।

आजकल मार्केट में वॉल टाइल्स में नए-नए प्रकार के विकल्प हैं। तो देर कि‍स बात की है इस त्योहार इनसे बदलिए अपने घर का लुक।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi