Home Interior %e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a4%b0 109102800052_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ड्राइंग रूम का फर्नीचर

Advertiesment
ड्रॉइंग रूम
PR
PR
ड्रॉइंग रूम घर का आईना होता है। इसे देख कर पूरे घर और वहाँ रहने वाले लोगों का व्यक्तित्व परखा जा सकता है। एक अव्यवस्थित, भद्दे व बेवजह के सामानों से भरा ड्रॉइंग रूम मेहमानों पर बुरा असर डालता है। इसके विपरीत सुव्यवस्थित व साफ-सुथरा ड्रॉइंग रूम देख मेहमान आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते। ड्रॉइंग रूम को सौंदर्य एवं कलात्मकता से भरा-पूरा बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है -

ड्रॉइंग रूम का फर्नीचर सदैव आकर्षक रखें। इसका डिजाइन परंपरागत हो या आधुनिक पर लुभावना होना चाहिए। फर्नीचर हमेशा ड्रॉइंग रूम की नाप के अनुसार खरीदें। यह उतना ही हो कि कमरा सजा-सजा लगे और उसकी सफाई या थोड़ा इधर-उधर करने में किसी किस्म की असुविधा नहीं हो।

सोफे का डिजाइन भी ड्रॉइंग रूम के आकार के अनुरूप तय करें। अगर रूम काफी बड़ा हो तो दो सोफे भी लगा सकते हैं। हेवी लुक वाले सोफे की तुलना में सादे सोफे सामान्यतया अच्छे समझे जाते हैं। वैसे यह अपने-अपने पसंद की बात है। हाँ, इतना ध्यान रखें कि इसे इस तरीके से लगाया जाए कि सोफे के पीछे का हिस्सा दिखाई न दे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi