Home Interior %e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae %e0%a4%a8%e0%a4%8f %e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%95 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 109102200058_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ड्राइंग रूम नए लुक में

Advertiesment
ड्रॉइंग रूम
PR
PR
ड्रॉइंग रूम में खाली कोने अच्छे नहीं लगते। यहाँ गोलाकार मेज लगाएँ जिस पर कोई गुलदस्ता, टेबल लैंप या मूर्तियाँ आदि रख कर आकर्षक बनाएँ। यहाँ छोटे बैंबू या बोनसाई वाले पौधे भी रखे जा सकते हैं।

सोफे के सामने सेंटर टेबल रखें। बाजार में ये विविध डिजाइनों में उपलब्ध हैं। वैसे आजकल शीशे युक्त गोलाकार टेबल खास पसंद की जा रही हैं। इस तरह की मेज पर बहुत ज्यादा सजावटी सामान न रखें। हां, यहाँ धातु की तश्तरी में चंद फूलों की पंखुड़ियाँ डाल कर रख सकते हैं।

ड्रॉइंग रूम में पेपरोमिया, गाइनूरा, एगलोनिया, मारंटा, पीलीया, अरेका पाम, रैफिज पाम, नेलिना जैसे इंडोर पौधे जरूर लगाएँ। यहाँ पौधे लगाने में ध्यान रखना चाहिए कि ये ज्यादा बिखरे-बिखरे न होकर एक ही जगह केंद्रित हों।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi