Home Interior %e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a3 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%95 110061000059_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दर्पण से दें घर को नया लुक

Advertiesment
वामा
- नेहा

ND
जरा कुछ देर सोचकर देखिए अगर दर्पण नहीं होता तो रोज आप कैसे लग रहे हैं यह कैसे देख पाते। आपकी खूबसूरती को शीशा ही तो आँकता है। जहाँ यह रोज बताता है कि आप कितने सुंदर लग रहे हैं वहीं यह घर को भी आकर्षक लुक देता है।

यूँ तो घर को सजाने के लिए कितना ही पैसा खर्च कर डालिए उतना ही कम लगता है। सबसे जरूरी होता है यह जानना कि पैसे को सही जगह लगाया जा रहा है या नहीं। घर को सजाने में शीशा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंटीरियर डिजाइनर अमित कहते हैं कि घर की किसी भी दीवार पर शीशा लगाने से आपका कमरा बड़ा तो लगता ही साथ ही कमरे को नया लुक भी मिल जाता है।

आपने अकसर पार्लर आदि में देखा होगा कि या तो चारों दीवारों पर या फिर किसी दो दीवारों पर तो शीशा लगा ही होता है। ऐसा करने से पार्लर छोटा भी होता है तब भी बड़ा लगता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि आपको लगता है कि सामने बहुत जगह है पर असल में शीशा लगा होने के कारण आपको वह भ्रम लगता है।

webdunia
ND
घर में शीशा लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है :

1. शीशे को उस दीवार पर लगवाएँ जो दीवार आपकी गंदी हो चुकी है या फिर जिस पर सीलन आ चुकी है। ऐसा करने से आपकी गंदी दीवार भी ढक जाएगी और कमरे की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

2. शीशा लगवाते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जिस दीवार पर आप शीशा लगवा रहे हैं उसकी विपरीत दीवार पर कुछ सामान हो ताकि वह उस शीशे में नजर आए। ऐसा करने से भी कमरा बड़ा लगता है।

3. ऐसा भी माना जाता है कि घर मे टूटा हुआ शीशा लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में बरकत कम हो जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi