Home Interior %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9f 109101600035_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिवाली पर घर की सजावट

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिवाली 2009
- मेधा कश्य

ND
ND
दीपोत्सव नजदीक है और इस दौरान सभी रात के समय ढेरों दीयों, मोमबत्तियों और अलग-अलग लैम्प्स से अपने घर को आकर्षक रूप देने का प्रयत्न करते हैं, लेकिन दिन के समय घर को आकर्षक रूप देने के लिए "फूल" से बढ़कर और क्या हो सकता है? क्यों न फूलों को और भी खूबसूरती से सजाया जाए।

स्टील के प्लैटर आजकल चलन में हैं। इनके किनारे पर कोई ताजा फूल रखें और फिर मिठाइयाँ सजा दें।

बेंत की टोकरी लेकर उसमें नीचे फूल सजाकर, अलग-अलग तरह की ढेर सारी चॉकलेट्स भरकर मेज पर रख दें।

सेवंती, गेंदे, आम के पत्तों और गुलाब की पंखुड़ियों के मेल से तो आपने खूब सजावट की होगी। अब इनमें रोशनी को भी जोड़ दीजिए। टेराकोटा के छोटे संकरे या किसी कटोरेनुमा गुलदान में पानी भरिए। सजावट के लिए बस किनारों पर ही फूल या पंखुड़ियाँ रखिएगा। बीच के हिस्से में, पानी के ऊपर एक फ्लोटिंग दीया या कैंडल रख दीजिए। हो गया रोशनी, रंग और खुशबू का मेल।

फूलों को फूलदान में सजाने से पहले जरूरी है कि उन्हें "वॉटर ट्रीटमेंट" दिया जाए, ताकि वे लंबे समय तक ताजे बने रहें। फूलों की डंडियों (स्टेम) को पानी से भरी बाल्टी में रातभर डुबोकर रखें, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा पानी सोख सकें, क्योंकि जब आप इनकी डंडियों को अरेंजमेंट के लिए काटेंगी, तो इनका नीचे से जल्दी सूखना शुरू हो जाएगा।

पुराने गिलासों का इस्तेमाल भी सजावट के लिए किया जा सकता है। गिलास होल्डर यानी छीके में गिलास जमा दीजिए। इनमें पानी भरकर अपने पसंद के खाने के अलग-अलग रंग डाल दीजिए। अब सजावट के लिए फूलों को इन लंबे दीपकों के सामने रख दीजिए।

फूलों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उनकी डंडियों को नीचे से तिरछा काटें। इसमें टहनी को पानी सोखने में आसानी होगी।

एक नाव के आकार का गुलदान या लंबी ट्रे लें। इस ट्रे या गुलदान में हमें करना है लाइम और लेमनी फूल सज्जा। लाइम यानी हरी और लेमनी यानी पीली। इसके लिए आपको पीले गुलाब के फूल और खुशबूदार हरे पत्तों की जरूरत होगी। नीबू व आम के पत्ते काफी अच्छी महक देते हैं। सबसे पहले गुलदान या ट्रे में थोड़ा पानी भरें और फिर उसमें फ्लोरल स्पॉन्ज रख दें। यह फूल वालों के पास आसानी से मिल जाता है। इस स्पॉन्ज में बाहर की तरफ पत्ते फिर फूल और फिर पत्ते, इस तरह फूलों की सजावट करें। यह सुंदर सजावट देखते ही मन मोह लेगी।

फूलों की सजावट के लिए रचनात्मकता और थोड़े से तकनीकी ज्ञान की जरूरत होती है। इसलिए इन दोनों चीजों का बखूबी इस्तेमाल कीजिए। फ्लावर बाँस या फूलदान के तौर पर आप महँगे क्रिस्टल से लेकर, विकर बास्केट, फिशिंग क्रिल, छोटी नमकदानी, पुराने मग, कॉफी पॉट्स, जग किसी परफ्यूम बॉटल्स आदि का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अरेंजमेंट के बाद फूलों पर (स्पे से) पानी छिड़कते रहें, ताकि फूलों की नमी बरकरार रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi